Best 100+ Matlabi Shayari in Hindi | मतलबी शायरी 2026
Matlabi Shayari उन लोगों और रिश्तों की सच्चाई को बयां करती है जो स्वार्थ के आधार पर बदल जाते हैं। जब अपने ही मतलब के लिए साथ छोड़ देते हैं, तब शब्द ही हमारे जज़्बातों का सहारा बनते हैं। इस पोस्ट में आपको बेहतरीन Matlabi Shayari in Hindi, दिल को छू लेने वाली मतलबी लोगों पर शायरी, धोखे और फरेब पर लिखी गई दर्द भरी शायरी, और रिश्तों की हकीकत दिखाने वाली लाइनें पढ़ने को मिलेंगी।
अगर आप भी मतलबी दोस्तों, झूठे रिश्तों या स्वार्थी प्यार पर शायरी ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको एक से बढ़कर एक चुनिंदा और दिल को छू जाने वाली शायरियां मिलेंगी, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
Matlabi Shayari
वाकिफ हैं हम दुनिया के रिवाजों से
मतलब निकल जाए तो हर कोई भुला देता है !!
उनका मतलबी होना भी पसंद है हमें
मतलब से ही सही याद तो करते हैं हमें !!
कभी मतलब के लिए तो कभी बस मनोरंजन के लिए
हर कोई प्यार ढूंढ रहा है यहाँ ज़िन्दगी के लिये !!
दुनिया का पहला उसूल है, जब तक काम है
तब तक राम राम है उसके बाद न दुआ न सलाम है !!
बिना मतलब के कोई मुझे ढुंढे शायद
ऐसा कोई इंसान ही नहीं है !!
Rishte Matlabi Shayari
मतलब बड़े भारी होते हैं निकलते ही
रिश्तों का वज़न कम कर देते हैं !!
रिश्तों पर रुपयों की किश्ते जोड़ देते हैं
खाली हो जेब तो अपने हर रिश्तें तोड़ देते हैं !!
रिश्तों को खुदगर्जियो से तोला हे कुछ लोगो ने
अब कोई हाल भी पूछे तो मतलब नज़र आता है !!
पक्के रिश्ते तो बचपन में बनते थे
अब तो लोग बात भी मतलब से करते हैं !!
बड़े वफादार है आजकल के रिश्ते
याद हम ना करे तो वो कोशिश भी नहीं करते !!
Matlabi Shayari in Hindi
मतलबी इस दुनिया के अजब होते कायदे
हो नुकसान किसी का भी देखे जाते खुद के फायदे !!
जब मतलब खत्म हुआ तो सबने मुंह मोड़ा
इस मतलबी संसार में बस खुदगर्जी ने जोड़ा !!
मतलबी दुनिया में मतलब एक अफ़साने हैं
ज़रूरत पड़े तो लोगों के पास सिर्फ़ बहाने हैं !!
बड़े शौक से ग़म को सुनती है ये दुनिया
कोई ग़म में हो तो मुँह फेर लेती है ये दुनिया !!
वक्त कहाँ है किसी के पास
जब तक कोई मतलब न हो खास !!
Matlabi Shayari Hindi
मतलब की इस दुनिया में कौन किसका होता है
धोखा वही देता है जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा होता है !!
मतलबी दुनिया में लोग चेहरे बदल लेते हैं
ज़रूरत खत्म होते ही रिश्ते भी बदल लेते हैं !!
जब तक काम था तब तक याद करते रहे
काम निकल गया तो पहचानते तक नहीं रहे !!
हमने दिल से निभाया हर रिश्ता
उन्होंने मतलब से हर वादा निभाया !!
मतलबी लोगों से दूर ही रहना बेहतर है
ये मुस्कान के पीछे भी अपना फायदा ढूंढ लेते हैं !!
Duniya Matlabi Shayari
मतलबी दुनिया का किस्सा बड़ा पुराना है
यह हर शख्स खूबसूरत चीजों के पीछे दीवाना है !!
मेरी दुनिया का हर शख्स मतलबी निकला
घर एक आईना था बस वही वफादार निकला !!
जमाना सिर्फ मतलब का रह गया है जनाब
यहां कद्र रिश्तों की नहीं मतलब की होने लगी है !!
मतलबी निकली दुनिया जिसे मैं देर से जान पाया
कमजोरी थी मेरी सभी को अपना कहता चला आया !!
इस दुनिया की एक ही रीत है
जिससे मतलब उसी से प्रीत है !!
Selfish Rishte Dhoka Rishte Matlabi Shayari
धोखा देने वाले भी बड़े अजीब होते हैं
अपना कहकर ही सबसे करीब होते हैं !!
मतलबी रिश्तों की यही कहानी है
ज़रूरत तक साथ, फिर अनजानी है !!
स्वार्थ की दुनिया में सच्चा रिश्ता कहाँ मिलता है
यहाँ तो हर कोई अपने मतलब से मिलता है !!
रिश्तों की आड़ में खेल गए खेल
हम सच्चे थे और वो निकले फेल !!
मतलबी लोगों की पहचान यही है
काम पड़े तो याद, वरना अनजान सही है !!
Dost Matlabi Shayari
काम आए ना मुश्किल में कोई यहां
मतलबी दोस्त हैं मतलबी यार हैं !!
इस दिल के हाथों होकर मजबूर मौका दे देते हैं
दिल में रहने वाले दोस्त तभी तो धोखा देते हैं !!
विश्वास किस पे करूं इस मतलबी दुनिया में
अब तो दोस्त भी मतलबी होने लगे हैं !!
निबाह रहे हैं सब यहाँ अपने मतलब की यारियां
मोहब्बत दिल से हो भी तो कैसे हो भला !!
एक बार को यह जिंदगी अधूरी अच्छी है
इन मतलब के दोस्तों से तो दूरी अच्छी है !!
Rishte Dhoka Rishte Matlabi Shayari
अब न कोई उम्मीद है न किसीसे शिकवा है
जब अपने लोगों को भी मतलबी बनते देखा है !!
मेरी जेब में ज़रा सा छेद क्या हो गया
सिक्के से ज़्यादा तो रिश्ते गिर गए !!
रिश्तों को खुदगर्जियो से तोला हे कुछ लोगो ने
अब कोई हाल भी पूछे तो मतलब नज़र आता है !!
अपनों के साथ वक़्त का पता ही नहीं चलता
पर वक़्त के साथ अपनों का पता चल जाता है !!
जिनकी दुआ किया करते थे रोज हजारों में
वहीं बेचते थे रिश्ते हर रोज बाजारों में !!
Dard Matlabi Shayari
कैसे भरोसा करू गैरों के प्यार पर
यहाँ अपने ही मजा लेते हैं अपनों की हार पर !!
पहले जैसा रंग नही अब जीवन की रंगोली में
ना जाने कितना ज़हर भरा है लोगो की बोली में !!
नादान था दिल मेरा, इसलिए उसे भी नादान समझ लिया
वो तो इंसानी भेष में एक मतलबी शैतान था !!
किसी ने धुल क्या झोंकी मेरी आँखों में
उनके चेहरे पहले से बेहतर नजर आने लगे !!
ये संग दिलो की दुनिया है यहाँ संभल के चलना दोस्त
यहाँ पलकों पर बिठाया जाता है नजरो से गिराने के लिए !!
Sad Matlabi Shayari
हारा हुआ सा लगता है वजूद मेरा
हर एक ने लूटा है दिल का वास्ता देकर !!
बड़े शौक से ग़म को सुनती है ये दुनिया
कोई ग़म में हो तो मुँह फेर लेती है ये दुनिया !!
मानता था मैं दुनिया के लिए कीमती होगा प्यार
वहम था मेरा मतलबी निकला यह सारा संसार !!
इस मतलबी दुनिया में इश्क सिर्फ दिखावा है
तुझे भी धोखा मिलेगा ये मेरा दावा है !!
मतलब पूरा होने के बाद लोग
बोलना तो दूर, देखना भी छोड़ देते हैं !!
Rishtedar Matlabi Shayari
मतलबी रिश्तेदारों की यही पहचान है
काम पड़े तो अपना, वरना अनजान हैं !!
मुस्कान चेहरे पर, दिल में हिसाब रखते हैं
कुछ रिश्तेदार बस मतलब का ख्वाब रखते हैं !!
रिश्तेदारों से अब क्या गिला करें
ज़रूरत पर ही वो हमसे मिला करें !!
रिश्तेदारों की भीड़ में अकेले रह गए
मतलब खत्म हुआ तो सब पराए हो गए !!
रिश्तों की आड़ में फायदा उठाते हैं
कुछ लोग बस नाम के रिश्तेदार कहलाते हैं !!
